{"_id":"68753f369a5a586a4b061315","slug":"husband-left-his-wife-abandoned-as-dowry-demand-was-not-met-report-filed-against-five-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134311-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर लावारिस छोड़ गया पति, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर लावारिस छोड़ गया पति, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शख्स पत्नी को बेझा चौराहा पर लावारिस हालत में छोड़ गया। महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
नगर के मोहल्ला गढ़ी खुर्द निवासी विनोद कुमार ने बेटी प्रियंका की शादी एक साल पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर निवासी संजीव के साथ की थी। आरोप है कि शादी में बाइक न देने पर ससुरालीजन प्रियंका को ताना मारते थे। बाद में पति को रोजगार कराने के लिए दो लाख रुपये और चेन की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि बीती सात जुलाई को संदीप बेझा रोड पर मायके से चार किलोमीटर दूर प्रियंका को छोड़कर चला गया। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका की तहरीर पर पति संदीप, ससुर राम कुमार, सास सैंपी, ननद मोनिका और देवर अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)