फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband drags wife out of car and beats her.

Hardoi News: पत्नी को कार से घसीटकर बाहर निकाल पति ने की पिटाई

Sat, 08 Aug 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Husband drags wife out of car and beats her.
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ गांव में शुक्रवार रात पिता के तेरहवीं संस्कार से लौट रही महिला को उसके पति ने मामूली कहासुनी के बाद कार से घसीटकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट से घायल महिला मायके पहुंची वहां परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुलामऊ निवासी उपासना (30) का विवाह करीब 15 वर्ष पहले बनियानी पुरवा निवासी कमलेश से हुआ था। कमलेश किसान हैं। उपासना ने आरोप लगाया कि कमलेश शराब के आदी हैं। उनके चार बच्चे विवेक (14), तान्या (6), सौम्या (4) और आठ माह की काव्या है। बताया कि पिता रामनाथ की शुक्रवार को तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए वह पति कमलेश, सास, ससुर और ननद के साथ मायके आई थीं। उपासना की मां बिटोली ने बेटी से कुछ दिन मायके में रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि कमलेश इस पर उपासना को जबरन कार में बैठाकर गुलामऊ के लिए चल पड़ा। रास्ते में पति से कहासुनी होने पर कमलेश ने कार रोक दी और उसकी चोटी पकड़कर उसे बाहर खींचा और पीट दिया। तान्या और सौम्या को भी बाहर फेंक दिया। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। उपासना ने कोतवाली देहात पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed