फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurt husband commits suicide by hanging himself with wife's dupatta

Hardoi News: आहत पति ने पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगा दी जान

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hurt husband commits suicide by hanging himself with wife's dupatta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटा गोकुल। पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत बेहटा गोकुल कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेहटा गोकुल निवासी शीशराम (35) कपड़े की दुकान चलाता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद शीशराम अपने दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। गुरुवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब वह नीचे नहीं आया तो बहन सेनू उसे बुलाने के लिए गई। कमरे में महेश का शव पत्नी के दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

सेनू ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के पिता महेश ने बताया कि तीन माह पहले शीशराम की पत्नी मामूली विवाद में नाराज होकर अपने मायके शाहाबाद चली गई थी। शीशराम कई बार बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई। इसके कारण शीशराम परेशान रहता था। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed