{"_id":"b9ee095269adf829bb5acf4d1bd43b92","slug":"horoscope-of-shatiron-start-khangalni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों की कुंडली खंगालनी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों की कुंडली खंगालनी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही पुलिस महकमा
विज्ञापन
भी हरकत में आ गया है। पुलिस गांव में अपराधियों की कुंडली खंगाल उनकी तलाश
उनको सलाखों के पीछे भेजने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं अवैध शस्त्र
और अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध भी अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने अब तक पांच हजार से ज्यादा के ऊपर कार्रवाई की है, साथ ही कई को पाबंद किया है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील गांवों में पुलिस अधिकारी बैठक करने की भी कार्य योजना तैयार कर रहे हैं, ताकि पंचायत चुनाव में शांति पूर्वक संपन्न हो सके।
ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के कारण गांव में प्रत्याशी और उनके समर्थक बाहर आने लगे हैं। गांव में सुबह शाम लोगों का चुनाव को लेकर जमावड़ा लगने लगा है। ऐसे में पंचायत चुनाव के लिए गांव में आपस में विवाद न हो इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वांछित व अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।
अभी तक 5,264 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, वहीं 4,340 वाहनों को जांच के दौरान चालान किया जा चुका है। यहीं नहीं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सात लोगों पर रासुका लगाई गई है। वहीं 32 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा 805 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही पुरस्कार प्राप्त अपराधियों की धरपकड़ जारी है। इसके साथ ही जिले में पंचायत के चुनाव के कारण अवैध शराब के विरुद्ध जुलाई व अगस्त में चलाए गए अभियान में 11,271 लीटर शराब बरामद कर 213 लोगों को जेल भेजा गया। वहीं 20 अवैध शराब की भट्ठियां पकड़ 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया।