{"_id":"a25bcded6aabed2a22f885e0c216f07a","slug":"honorarium-for-demonstration-at-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषकों को कृषि की नवीनतम जानकारी देने के लिए प्रसार सुधार ‘आत्मा’ योजना के तहत तैनात किए गए बीटीएम व एटीएम के पद पर तैनात कर्मचारियों को 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। बुधवार को उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
शाहाबाद के एटीएम पद पर तैनात एके सिंह ने कहा कि बीटीएम व एटीएम के पद पर सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा उनकी नियुक्तियां की गई हैं। वे लोग कृषकों को कृषि की नवीनतम जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
साथ ही ‘आत्मा’ योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यक्रम जैसे सामान्य प्रदर्शन, फार्म स्कूल प्रदर्शन, कृषकों को प्रशिक्षण, कृषकों के समूह गठित कराना, ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठियों का आयोजन कराते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उनसे कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रमों जैसे मृदा परीक्षण कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, पारदर्शी किसान सेवा के तहत कृषकों का आन लाइन पंजीकरण, शंकर बीजों को उपलब्ध कराने आदि कार्य भी लिए जाते हैं।
इसके बावजूद इन लोगों को जुलाई माह से मानदेय नहीं दिया गया। इससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर 11 माह का मानदेय दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।