फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History-sheeter had murdered his girlfriends husband, hit him on the head with a stick, the body was buried in

UP: हिस्ट्रीशीटर ने की थी प्रेमिका के पति की हत्या, सिर पर मारा डंडा...शव मिट्टी में दबाया, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 Apr 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 07 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि बांकेलाल गुप्ता की पत्नी शैफाली पिछले आठ माह से अपने मायके हरपालपुर में रह रही थी। इसी दौरान मदन गुप्ता की नजदीकियां शैफाली से हो गई थीं। इसकी जानकारी बांकेलाल को हो गई थी। यही वजह थी कि मदन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सिर पर डंडे से वार कर बांके की हत्या कर दी और शव छिपा दिया।

विज्ञापन
History-sheeter had murdered his girlfriends husband, hit him on the head with a stick, the body was buried in
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर शव नहर किनारे मिट्टी के नीचे दबा दिया। युवक की गुमशुदगी के मामले में मिले अहम सुराग के बाद हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने युवक के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस अभी मृतक की पत्नी और एक युवक की तलाश कर रही है। अहमदी निवासी बांकेलाल गुप्ता (28) बीती 22 मार्च को दोपहर में तीन बजे बाइक से हरदोई जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर जाने के बाद वह लापता हो गया था। बांकेलाल का कोई सुराग न मिलने पर उसके भाई सुशील ने 25 मार्च को हरियावां थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसी दौरान सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया-झब्बापुरवा मार्ग पर बांकेलाल की बाइक पड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए मिले थे अहम सुराग
इसके बाद हरियावां थाने की पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की। सर्विलांस के जरिए मिले कुछ सुरागों के आधार पर पुलिस ने सुरसा थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मदन गुप्ता और उसके दोस्त राधेश्याम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की।  ति आश्वस्त किया। लगभग 20 मिनट बाद जाम खुल गया।

मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था शव
मदन की निशानदेही पर पुलिस ने बांकेलाल गुप्ता का शव सुरसा थाना क्षेत्र के दुलारपुर और अशोखर पुलिया के बीच नहर पटरी के पास से बरामद कर लिया। शव मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि बांकेलाल गुप्ता की पत्नी शैफाली पिछले आठ माह से अपने मायके हरपालपुर में रह रही थी।

सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी
इसी दौरान मदन गुप्ता की नजदीकियां शैफाली से हो गई थीं। इसकी जानकारी बांकेलाल को हो गई थी। यही वजह थी कि मदन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सिर पर डंडे से वार कर बांके की हत्या कर दी और शव छिपा दिया। खुलासा करने वाली टीम में हरियावां थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज, उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप, दीवान वीरेंद्र, सिपाही सुधीर, प्रेमवीर और अर्चना शामिल रहीं।

मदन से तय हुई थी शैफाली की शादी, जेल जाने पर टूट गई थी
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मदन गुप्ता की रिश्तेदारी हरपालपुर कस्बा निवासी अनंदे के परिवार में थी। अनंदे ने अपनी बेटी शैफाली की शादी वर्ष 2016 में मदन गुप्ता के साथ तय कर दी थी। तिलक भी चढ़ गया था, लेकिन इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में मदन गुप्ता को जेल भेज दिया गया।

आठ माह पहले शैफाली मायके आ गई
इस पर शैफाली के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया और कुछ समय बाद हरियावां थाना क्षेत्र के अहमदी निवासी बांकेलाल गुप्ता से शैफाली की शादी कर दी। लगभग एक साल पहले मदन जेल से बाहर आ गया और फिर उसकी बातचीत शैफाली से होती रही। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और आठ माह पहले शैफाली मायके आ गई। यहां भी उसकी मदन से नजदीकियां बनी रहीं। इसका पता चलने पर पति ने विरोध किया, तो उसे रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया गया।

हिस्ट्रीशीटर है हत्यारोपी मदन गुप्ता
बांकेलाल गुप्ता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ मदन गुप्ता सुरसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लखनऊ जनपद के ठाकुरद्वारा थाने में वर्ष 2014 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2016 में देहात कोतवाली में भी उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। देहात कोतवाली में ही उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज है।

शव रखकर थाने के बाहर परिजनों ने लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव जाते समय बांकेलाल के परिजन आक्रोशित हो गए। बांकेलाल की पत्नी शैफाली को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर परिजनों ने हरियावां थाने के बाहर हरदोई पिहानी मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मृतक की पत्नी की गिरफ्तारी के प्रति आश्वस्त किया। लगभग 20 मिनट बाद जाम खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed