{"_id":"6664aefe6b6d91be780c2a44","slug":"hindu-newborn-sold-to-muslim-family-for-rs-20000-video-goes-viral-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115522-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हिंदू के नवजात को मुस्लिम परिवार में 20 हजार में बेचा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हिंदू के नवजात को मुस्लिम परिवार में 20 हजार में बेचा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक पर नवजात को एक धर्म विशेष को बेच देने का आरोप लगा है।
इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी चिकित्सक के अस्पताल का भी जायजा शनिवार को शाहाबाद सीएचसी के अधीक्षक और शाहाबाद कोतवाल ने लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक डॉक्टर तबरेज खां शाहाबाद में ही एक प्राइवेट अस्पताल चलाते हैं। यहां एक हिंदू महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि नवजात को डॉक्टर तबरेज ने एक मुस्लिम परिवार को 20 हजार रुपये में बेच दिया। वायरल वीडियो में डॉ. तबरेज यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि इस नवजात को लेने के लिए कुछ लोग ज्यादा पैसे भी दे रहे थे, लेकिन उन्होंने मुस्लिम होने के नाते बच्चा मुस्लिम परिवार को दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई।
शाहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित और शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने डॉ.तबरेज के अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि आरोपी डॉ. तबरेज पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पूरे मामले में डॉ. तबरेज का कहना है कि यह वीडियो अगस्त 2023 का है। वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद यह वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे की जांच में पता चला कि डॉ. तबरेज के पास बीएएमएस की डिग्री है, लेकिन वह एलोपैथी से इलाज कर रहे हैं। साथ ही उसका पंजीकरण वर्ष 2017 में प्रैक्टिशनर के तौर पर हुआ था और इसका भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. प्रवीण दीक्षित की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर निरीक्षण के दौरान भी ज्यादातार एलोपैथी दवाएं मिलीं।
देर शाम शाहाबाद सीएचसी के अधीक्षक डा. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि कस्बे के फैमिली हेल्थकेयर सेंटर के तीन कमरों को सील कर दिया गया है। इन तीन कमरों में ग्लूकोज की बोतलें, ड्रिप सेट और एलोपैथिक की दवाएं मिली हैं। बाकी के तीन कमरों में डा. का परिवार रहता है। उन कमरों को सील नहीं किया गया है।