फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   HIMS server down, blood samples wait for testing

Hardoi News: एचआईएमएस का सर्वर बीमार, रक्त नमूनों की जांच के लिए करना पड़ा इंतजार

Mon, 25 May 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
HIMS server down, blood samples wait for testing
फोटो- 22- पैथोलाॅजी के बाहर पंजीकरण कराने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) पोर्टल सोमवार को सुस्त पड़ गया। सर्वर धीमा होने से मरीजों का रक्त नमूनों की जांच के लिए पंजीकरण ही नहीं हो पाया। इससे पैथोलॉजी के बाहर पंजीकरण कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन




अवकाश के बाद सोमवार को खुले मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही काफी भीड़ रही। चिकित्सीय परामर्श के बाद डॉक्टरों ने कई मरीजों को रक्त नमूने की जांच कराने के लिए भेजा। जांच के लिए रक्त नमूने लिए जाने से पहले पैथोलॉजी में पंजीकरण कराना होता है। मरीजों का पंजीकरण अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर किया जाता है। चूंकि, सोमवार को भीड़ सुबह से ही रही। ऐसे में सुबह से ही पोर्टल का सर्वर सुस्त होने से पैथोलॉजी में मरीजों का पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

महिला और पुरुष मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। भीषण गर्मी में मरीज और तीमारदारों को रक्त नमूनों की जांच के लिए काफी परेशान होना पड़ा। सर्वर डाउन होने की वजह से कंप्यूटरों पर डेटा शो नहीं हो रहा था ऐसे में पंजीकरण होने में काफी समय लगा। करीब साढ़े 12 बजे के बाद सर्वर में कुछ सुधार हुआ और ऐसे में पूरे दिन भर में दो सैकड़ा से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर रक्त नमूने लिए जा सके। हालांकि, तमाम मरीजों को इंतजार के बाद वापस भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी के कारण समस्या उत्पन्न हुई। आईटी टीम को सूचित करने के बाद दोपहर बाद पोर्टल फिर सुचारू हो सका। बैकअप सर्वर की व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही सुधार की उम्मीद है। -डॉ. चंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed