{"_id":"6890f3ab2d6261483e0c9480","slug":"heavy-rain-brought-relief-waterlogging-increased-trouble-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135357-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई आफत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मुख्य सड़क पर भरे पानी से निकलते मरीज व तीमारदार।
हरदोई। सावन के इस दौर में बारिश ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीच में कुछ दिन सूखा रहा, लेकिन बीते तीन दिनों से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम फुहारों ने गर्मी से राहत जरूर दी है। हालांकि लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश शनिवार से तेज हो गई। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर पानी बरसता रहा। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। कभी हल्की फुहारें तो कभी तेज बारिश ने लोगों को भीगने पर मजबूर कर दिया।
सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक बीच-बीच में रुकते हुए बारिश होती रही। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कीचड़ और जलभराव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरसी वर्मा के मुताबिक, रविवार से सोमवार तक 38 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता सुबह 98 प्रतिशत और शाम को 92 प्रतिशत मापी गई।