Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heat during the day and cold at night are spoiling health.

Hardoi News: दिन में गर्मी व रात में सर्दी बिगाड़ रही सेहत

Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Heat during the day and cold at night are spoiling health.
मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
फोटो-11- मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन

- मौसम में बदलाव बुखार व सर्दी के साथ एलर्जी के बढ़े रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम में बदलाव अब लोगों की शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी हो रही है। इससे लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम में यह प्रतिकूल प्रभाव लोगों के शरीर पर एलर्जी का कारण भी बन रहा है। शरीर पर लाल चकत्ते लेकर कई मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं। ऐसे मौसम में चिकित्सक ने बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
फरवरी के महिना में ही मौसम में काफी बदलाव हो गया है। दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी होने लगी है जबकि शाम होते ही सर्दी का असर शुरू हो जाता है। गर्मी और सर्दी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक मरीज सर्दी और खांसी व जुकाम के हैं। सोमवार को मेडिसिन विभाग में 350 से 400 मरीज सर्दी व जुकाम के आ रहे हैं। मौसम में बदलाव से शरीर पर एलर्जी की समस्या से ग्रसित भी लोग पहुंच रहे हैं। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस समय सर्दी, खासी, जुकाम, कमजोरी आदि के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


इनसेट
इस प्रकार करें बचाव -
हरदोई। चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने बताया कि मौसम को बिलकुल भी नजर अंदाज न करें। गर्म कपड़े पहने रहें, गर्म पानी पिएं और गर्म भोजन खाएं। ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें। सर्दी-जुकाम होने पर भी डॉक्टर की सलाह लें। पेट में गैस की शिकायत पर तुरंत दवा लें और मुंह पर मास्क या कपड़ा रखकर ही निकलें। हृ़दय रोगियों को भी इस मौसम में बचाव करना चाहिए। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव की जरूरत है। सीने में जरा सा भी दर्द हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लें। गर्म पानी पिएं, सुबह शाम गर्म कपड़े ही पहनकर निकलें, तो सर्दी के साथ बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed