फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   health,hardoi,hardoi news

टीकाकरण का रिकॉर्ड : एक ही दिन में 29501 को लगी वैक्सीन

Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
health,hardoi,hardoi news
हरदोई। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच टीकाकरण को लेकर जनपद के लोग अब गंभीर होने लगे हैं। शायद यही कारण है कि सोमवार को जनपद में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत रिकार्ड बन गया। सोमवार को जनपद के 218 केंद्रों पर 29501 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले ही अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण किए जाने के लिए न सिर्फ सरकार बल्कि प्रशासन भी कवायद कर रहा है। इसके तहत ही टीकाकरण का महाभियान भी शुरू हो गया है। सोमवार को जनपद में 218 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 18009 युवाओं ने टीके की पहली डोज ली, जबकि 172 को दूसरी डोज दी गई। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 6606 लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज ली, जबकि 1265 को दूसरी डोज लगाई गई। साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2755 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी, जबकि 644 को दूसरी डोज दी गई। दो हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई, जबकि चार फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज और 44 को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि टीकाकरण अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed