फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hawker's death due to collision with vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से फेरी दुकानदार की मौत

Wed, 15 May 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hawker's death due to collision with vehicle
बीघापुर। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर सोमवार की रात वाहन की टक्कर से फेरी दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन


कानपुर देहात जिले के थाना गजनेर के गोदेपार गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र राजेश (26) लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर बबलू सिंह के यहां कई अन्य बंजारों के साथ किराये पर रहकर क्षेत्र में फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता था। राजेश सिंह भी उन्हीं के साथ काम करता था। सोमवार को वह मतदान करने के कानपुर देहात गया था। रात को लौटते समय वाहन से उतर कर करनाईपुर गांव के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी कोई वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी मीरा और चार बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed