फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Youth drowned in river while fishing, search continues

हरदोईः मछली पकड़ते समय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Sat, 10 Sep 2022 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Youth drowned in river while fishing, search continues
फोटो-22- गर्रा नदी में जाल डालते मछुआरे - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव के पास शनिवार दोपहर गर्रा नदी में मछली पकड़ते समय एक युवक गहरे पानी मेें डूब गया। साथियों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर उसकी तलाश करा रही है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली के भदासी गावं निवासी सुनील (25) शनिवार को पाली थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव के पास गर्रा नदी में मछली पकड़ने आया था। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मछली पकड़ते समय पानी के तेज बहाव में सुनील डूब गया। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के तीन घंटे बाद हलका दरोगा व एक सिपाही मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की तलाश कराना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मौके से चले गए। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों से मदद मांगी। चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे मछुआरों ने जाल डालकर युवक की तलाश नदी में शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
तीन घंटे बाद पहुंचे, गांव में बैठे रहे पुलिसकर्मी
घटना के तीन घंटे बाद हलका दरोगा संजय राय व सिपाही संदीप यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाश कराने का कोई प्रयास नहीं किया।

नदी के किनारे कुछ देर रुके और केवलपुर गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे के बाहर बैठकर हंसी मजाक और खाने-पीने में व्यस्त हो गए। इधर ग्रामीणों के कहने पर चार घंटे बाद जाल लेकर पहुंचे मछुआरों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed