{"_id":"69c57024ea9f468e0c0add04","slug":"hardoi-yellow-dominated-the-upca-trials-winning-the-match-by-55-runs-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147048-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूपीसीए ट्रायल में हरदोई यलो का दिखा दबदबा, 55 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूपीसीए ट्रायल में हरदोई यलो का दिखा दबदबा, 55 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
फोटो-16- सीएसएन पीजी कॉलेज में क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट में स्थान पाने के लिए हो रहे ट्रायल में बृहस्पतिवार को हरदोई यलो और रेड की टीम के बीच मैच हुआ। सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर हुए ट्रायल मैच में हरदोई यलो की टीम का दबदबा देखने को मिला। यलो के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विशाल स्कोर बनाया। इसे बनाने में नाकाम साबित हुई रेड की टीम को 55 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।
हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 ट्रायल मैच में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और टॉस करने के बाद मैच शुरू कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए प्रेरित भी किया। मुकाबले में हरदोई यलो की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए यलो की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने भी बेहतर शुरुआत की लेकिन उनके खिलाड़ी अधिक देर तक पिच पर टिक नहीं सके। खिलाड़ियों ने लक्ष्य को प्राप्त करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन विशाल स्कोर के सामने टीम 145 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। यलो की टीम ने 55 रनों से मैच पर कब्जा कर लिया। मैच में अंपायरिंग अक्षय द्विवेदी व मोहम्मद इस्माइल ने की जबकि स्कोरिंग का जिम्मा सोनेंद्र त्रिपाठी ने संभाला। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।