{"_id":"6135db588ebc3ee2141b5a50","slug":"hardoi-woman-hanged-herself-by-posting-facebook-wrote-i-want-justice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दुकानदार की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लगा ली फांसी, मुख्यमंत्री से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दुकानदार की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लगा ली फांसी, मुख्यमंत्री से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार
Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला फेसबुक पर न्याय की गुहार लगाने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला के शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के माधौगंज में स्थानीय एक मोहल्ले में दुकानदार की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट में मुख्यमंत्री से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।
कस्बे में प्लास्टिक और पन्नी के दुकानदार की पत्नी ने रविवार की रात घर में साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार ने यूपी 112 पर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी से पहले महिला की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
पोस्ट में महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगते हुए लिखा है कि चार सितंबर की शाम को मकान के सामने रहने वाले लवी त्रिवेदी परिवार के साथ घर में घुस आए और उसके व उसके नाबालिग पुत्र के साथ लवी और उसके पिता पूती त्रिवेदी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विरोध करने पर बेल्टों और लात, घूसों से पीटा। महिला की नाक पर दांत से काट लिया। लवी की मां मीरा देवी ने भी पीटा, गले का लॉकेट, कान के बाले नोच लिए। दो मोबाइल और 90 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपियों से अपने परिजनों को खतरा बताया है।
इधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना संज्ञान में आई है। चार सितंबर को हुई मारपीट की घटना की एफआईआर माधौगंज थाने में दर्ज है और आरोपी लवी त्रिवेदी को पुलिस ने उसी रात गिरफ्तार भी कर लिया था।
फिर भी पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि नामजद आरोपियों के साथ ही अगर किसी भी स्तर से पुलिस कर्मी या अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।