{"_id":"6331f3430a8d3f73f576704e","slug":"hardoi-woman-dies-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp720291773","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा जेठ के घर आई महिला की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ससुरालियों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पर आए मायके पक्ष ने थाने मेें तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाने के निकारीपुरवा निवासी संजय शर्मा ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि बेटी अन्नपूर्णा (20) की शादी 17 अप्रैल 2020 को फर्रुखाबाद के कादरी गेट पीपल वाली गली निवासी आलोक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था।
इसके बाद से ससुराली बुलेट, एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 23 सितंबर को पाली थाना क्षेत्र के गौरखेड़ा गांव निवासी बेटी के जेठ सुनील ने अपने बेटे के जन्मदिन पर बेटी अन्नपूर्णा को बुलाया था।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने रविवार शाम जेठ के घर में उनकी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बिना मायके में सूचना दिए सोमवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पति आलोक, जेठ सुनील, संजीव, जेठानी, काजल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।