{"_id":"60f5b4ad8ebc3e6d66432a85","slug":"hardoi-wild-animal-hardoi-news-hardoi-news-knp64121185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहशत से अवसाद में आए दुकानदार ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहशत से अवसाद में आए दुकानदार ने लगाई फांसी
विज्ञापन
शिव कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। नवाबगंज में तेंदुए के हमले से भाई के घायल होने पर दहशत से अवसाद में आए दुकानदार ने सोमवार को फांसी लगा ली। उसका शव मकान से कुछ दूर ईदगाह के पास पेड़ से गमछे के बने फंदे पर लटकता मिला।
रविवार दोपहर सांडी के नवाबगंज निवासी परचून दुकानदार सुनील वाजपेयी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले के बाद तेंदुआ घर में ही छिप गया था। घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुनील के बड़े भाई शिव कुमार वाजपेयी (46) की आटो मोबाइल शाप हरपालपुर कस्बे में है। तेंदुए के हमले के दौरान वे घर में नहीं थे। कस्बे के युवाओं द्वारा मकान के अंदर से 17 लोगों के सुरक्षित निकाले जाने के बाद भी शिव कुमार की पत्नी बेबी वाजपेयी मकान के अंदर रह गईं थीं।
परिजनों के मुताबिक तेंदुए की दहशत, हमले में भाई के घायल होने से अवसाद में आए शिव कुमार वाजपेयी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिव कुमार सोमवार तड़के ही घर से निकल गए थे और लगभग आठ बजे उनका शव ईदगाह के पीछे स्थित एक खेत में आम के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शिव कुमार के भाई शशिवरन वाजपेयी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।