फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Wells will be searched, efforts will be made for water conservation

Hardoi News: हरदोईः कुओं की होगी तलाश, जल संरक्षण के होंगे प्रयास

Wed, 30 Nov 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Wells will be searched, efforts will be made for water conservation
फोटो-12-मल्लावां के बांसा में जीर्णोद्घार के बाद कुछ इस तरह हो गया कुआं - फोटो : HARDOI
हरदोई। सबमर्सिबल के दौर में शादी-विवाह में पूजन तक ही सिमटे कुओं को फिर से तलाशा जाएगा। जल संरक्षण में इनकी भूमिका को अस्तित्व में लाया जाएगा। कुओं को तलाशने की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जल संरक्षण में कुओं के अस्तित्व को लाए जाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत ऐप लांच किया है। जलदूत ऐप को प्रभावी बनाए जाने के लिए शासन ने मनरेगा को साथ इसे जोड़ा है।
विज्ञापन

मनरेगा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों के माध्यम से गांवों के कुओं का ब्योरा जुटाया जाएगा। श्रम रोजगार उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि जलदूत ऐप को ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सचिव के एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड कराते हुए विवरण जुटाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऐप को नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम की यूजर आईडी एवं पासवर्ड से प्रयोग में लाए जाने की व्यवस्था दी गई है। बताया कि ऐप पर ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम के नाम के साथ ही कुआं के व्यास की माप, जलस्तर को दर्ज किया जाएगा। साथ ही कुएं फोटो भी लिया जाएगा।

जल दूत से स्पष्ट होगी कुओं की संख्या
श्रम रोजगार उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि गांवों तक सबमर्सिबल पंप, हैंडपंप की पहुंच से कुओं के अस्तित्व पर संकट आया। जल दूत एप से गांवों में कुओं की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। इससे गांव के जल स्रोत की जानकारी के साथ ही जल संरक्षण पर भी काम कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed