फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Villagers caught the youth dragging the student

हरदोईः छात्र को खींच रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Villagers caught the youth dragging the student
फोटो-66- घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल से पैदल घर जा रहे छात्र को एक युवक ने पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। युवक को बाइक सवारों ने देख लिया।
विज्ञापन

उनके ललकारने पर युवक छात्र को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को दबोच कर पीटा और दुकान में बंद कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर युवक को थाने ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालक कक्षा तीन का छात्र है। वह हरिहरपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर छुट्टी होने के बाद वह पैदल घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ ही बच्चे साइकिल से आगे निकल गए थे। सिहौना मार्ग एक युवक उसे गलत नीयत से गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच बौठा गांव निवासी नरवीर बाइक से आ गया।
उसने बच्चे को खींचते देख युवक को ललकारा। इस पर युवक छात्र को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। नरवीर ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों को दी। परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या मेें ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गन्ने के अंदर लेटे युवक को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद एक दुकान में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चे को अगवा करने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि युवक शराब के नशे में है। आशंका है कि कुकर्म करने की नियत से उसने बच्चे को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed