फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Try unitedly for the unity of the country: Sanjeev Singh

हरदोईः देेश की एकता के लिए एकजुट होकर प्रयास करें : संजीव सिंह

Sun, 14 Aug 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Try unitedly for the unity of the country: Sanjeev Singh
फोटो-06- कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मोहल्ला आवास विकास के एक पार्क में रविवार को आरएसएस ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। संघ के जिला कार्यवाह संजीव सिंह ने स्वयंसेवकों से देश की एकता व अखंडता के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला कार्यवाह ने कहा कि 15 अगस्त को हमें आजादी मिली और वर्षों की परतंत्रता की रात समाप्त हो गई। इसके बाद भी मातृभूमि के विभाजन का घाव सहन करना पड़ा।
1947 का विभाजन पहला और अंतिम विभाजन नहीं था। भारत की सीमाओं का संकुचन उसके काफी पहले शुरू हो चुका था। सातवीं से नवीं शताब्दी तक लगभग ढाई सौ साल तक अकेले संघर्ष करके हिंदू अफगानिस्तान इस्लाम के पेट में समा गया।
विज्ञापन

हिमालय की गोद में बसे नेपाल, भूटान आदि अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण मुस्लिम विजय से बच गए। अपनी सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए उन्होंने राजनीतिक स्वतंत्रता का मार्ग अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह राजनीतिक स्वतंत्रता संस्कृति पर हावी हो गई है। श्रीलंका पर पहले पुर्तगाल, फिर हॉलैंड और अंत में अंग्रेजों ने राज्य किया। उसे भारत से पूरी तरह अलग कर दिया, लेकिन मुख्य प्रश्न तो भारत के सामने अभी भी है।

1300 वर्ष से भारत की धरती पर जो वैचारिक संघर्ष चल रहा था, उसी की परिणति 1947 के विभाजन में हुई। नगर संघ चालक मिथलेश नगर कार्यवाह विनय, नगर शारीरिक प्रमुख राज्यवर्धन, जिला संपर्क प्रमुख केके अवस्थी, गिरजाशंकर मिश्रा, विनय सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, बसंतू, आशीष, माहेश्वरी, हर्षवर्धन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed