फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Touching furrows caused electric shock to the innocent, death

हरदोईः फर्राटा छूने से मासूम को लगा करंट, मौत

Sun, 07 Aug 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Touching furrows caused electric shock to the innocent, death
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में रविवार सुबह खेलते समय फर्राटा (पंखा) छूने से मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी निवासी अमित खेती करते हैं। उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र रविवार को घर के अंदर खेल रहा था। वह खेलते हुए बरामदे में रखे फर्राटा के पास पहुंच गया। जैसे ही उसने पंखे को छुआ करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरफ उसे पंखे से अलग किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। बताया कि बारिश के चलते घर में नमी होने की वजह से पंखे में करंट उतरने से बेटे की जान चली गई। बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed