फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The laborer going on foot was trampled by the vehicle, died

हरदोईः पैदल जा रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 06 Nov 2022 04:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The laborer going on foot was trampled by the vehicle, died
हरदोई। मजदूरी करके पैदल घर जा रहे मजदूर को सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर ग्रंट गांव निवासी सुनील (25) मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह शहर से मजदूरी करके घर वापस आ रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुर के पास पैदल जाते समय उसे किसी वाहन ने पीछे से उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की तलाशी में मोबाइल मिला। इसमें फीड नंबरों पर फोन करके पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed