{"_id":"6381f0fc4ac71530f01e8daf","slug":"hardoi-the-forest-department-planted-and-sowed-17-thousand-saplings-hardoi-news-knp7302523190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः वन विभाग ने रोपे 17 हजार पौधे जोतकर फसल बोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः वन विभाग ने रोपे 17 हजार पौधे जोतकर फसल बोई
विज्ञापन
मल्लावां। वन विभाग की 15 हेक्टेयर जमीन पर रोपित किए 17 हजार पौधों को जोतकर दबंगों ने जमीन में गेहूं की फसल की बुवाई कर दी। जानकारी होने पर वन रक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिले में दबंगों के हौंसले कितने बुलंद हैं कि अब वह सरकारी जमीनों पर रोपे गए पौधे जोतकर कब्जा करने में लगे हैं। वन रक्षक अवनीश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले पौधरोपण अभियान के तहत माहिमपुर वन ब्लाक क्षेत्र के पैच नंबर 1, 2, 3, 4 में पौधरोपण किया गया था।
इसमें 15 हेक्टेयर जमीन पर बबूल, बेर समेत अन्य प्रजातियों के करीब 17 हजार पौध लगाए गए थे। जमीन पर खड़ी पौध को माहिमपुर निवासी रामेश्वर, छम्मीलाल, तुलसीराम, मदन पाल, रामविलास ने मिलकर ट्रैक्टर से जोतकर गेहूं की फसल बो दी।
विज्ञापन
बताया कि 21 नवंबर को इसकी जानकारी होने पर वह टीम के साथ मौके पर जाकर पहुंचे और जांच की। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट पर आमादा हो गए।
पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पौध नष्ट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।