{"_id":"633980cd83eb663fa53528c7","slug":"hardoi-the-farmer-was-shot-on-suspicion-of-illicit-relations-hardoi-news-knp7212266139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अवैध संबंधों के शक पर किसान की मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अवैध संबंधों के शक पर किसान की मारी थी गोली
विज्ञापन
फोटो-19-पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ागांव के किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बरमौला गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के शक पर युवकों ने किसान की हत्या की थी। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बूढ़ागांव निवासी रमेश सिंह (32), 29 सितंबर की देर रात अपने साथी प्रेमू के साथ बाइक से खेत देखने जा रहा था। रास्ते में हमलावरों ने उसके सीने में गोली मार दी थी।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए थे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के भाई राजू की तहरीर पर पुलिस ने बरमौला गांव निवासी अंकित उर्फ भोला, अजीत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थीं। टीमेें घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी थीं।
रविवार सुबह पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपियों को बखरिया शराब ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रमेश का उसके गांव आना जाना था। एक महिला से रमेश के अवैध संबंध होने का शक था।
इसके चलते दोनों ने मिलकर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने जुुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।