{"_id":"62fccae8bc976b25c46d4c53","slug":"hardoi-the-dead-body-of-the-girl-was-found-hanging-in-the-room-hardoi-news-knp7130927103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कमरे में युवती का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कमरे में युवती का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव हेतमपुरवा में युवती का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना पर परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हेतमपुरवा निवासी रंजना (20) मंगलवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद कमरे के अंदर पहुंची मां ने दुपट्टे के फंदे से छत पर लगे कुंडे के सहारे उसका शव लटकते देखा।
मां के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतका चार भाई बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
उसके पिता की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। गांव में किसी बात को लेकर परिजनों की डॉट से क्षुब्ध होकर उसके खुदकुशी करने की चर्चा हो रही है। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है।