{"_id":"631c8bbc5ea5e01e746cd160","slug":"hardoi-the-coffin-of-the-dead-body-of-the-elderly-was-handed-over-instead-of-the-son-at-the-airport-hardoi-news-knp7173193151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एयरपोर्ट पर बेटे की जगह थमा दिया बुजुर्ग के शव का ताबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एयरपोर्ट पर बेटे की जगह थमा दिया बुजुर्ग के शव का ताबूत
विज्ञापन
फोटो-20- मृतक अनस की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव के युवक की मुंबई में मौत हो गई थी। परिजन लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शव लेने पहुंचे। ताबूत में रखा शव लेकर परिजन गांव आए।
घर में ताबूत खोलने पर युवक की जगह अंजान बुजुर्ग का शव निकला। शव देख परिजन हैरान रह गए। वह शव लेकर वापस लखनऊ पहुंचे और एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से आए युवक का शव एयरपोर्ट प्रशासन ने परिजनों को सौंपा।
करनपुर मतनी गांव निवासी अनस (22) नौकरी की तलाश मेें मुंबई गया था। बुधवार को बोरी वली इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने फ्लाइट से उसका शव लखनऊ भेजा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह बेटे का शव लेने परिजन लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट पहुंचे। पिता हकीम अहमद ने बताया कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने एक ताबूत में बंद शव उन्हें दे दिया। शव लेकर वह घर आए।
घर में ताबूत खोला तो उनके बेटे की जगह एक बुजुर्ग का शव मिला। बेटे की जगह अंजान बुजुर्ग का शव देख सब हैरान हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लग लोग निजी वाहन से शव लेकर वापस एयरपोर्ट पहुंचे।
जहां पर बेटे की जगह पर किसी दूसरे का शव देने की बात एयरपोर्ट प्रशासन को बताई। परिजनों से बुजुर्ग का शव लेकर दूसरी फ्लाइट से आए उसके बेेटे का शव दिया। देर शाम परिजन शव लेकर गांव आए। इसके बाद गांव में शव को दफन कर दिया।
बिहार के बुजुर्ग का था शव
बेटे का शव समझ घर लाए परिजन जिस शव को घर लाए थे। वह बिहार के अकबरपुर निवासी बुजुर्ग का था।