फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: The accused of luring a teenager committed suicide by hanging himself in the police station

Hardoi: किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी ने कोतवाली में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 31 Aug 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Aug 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: The accused of luring a teenager committed suicide by hanging himself in the police station
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी युवक ने रविवार शाम कोतवाली के शौचालय में फंदा लगा लिया। जानकारी पर पुलिस कर्मियों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 27 अगस्त की शाम गांव का ही रहने वाला रवि राजपूत उसकी बेटी (16) को बहलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने किशोरी और आरोपी को खोज लिया था। रवि को कोतवाली के हवालात में रखा गया था। रविवार शाम रवि कोतवाली परिसर में ही लघुशंका के बहाने शौचालय गया था। यहीं पर उसने कंबल के सहारे फंदा बनाकर लगा लिया। पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। डॉ. विक्रम ने बताया कि जब पुलिस कर्मी रवि को लेकर आए थे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन शाहाबाद कोतवाली पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण भी शाहाबाद कोतवाली में खबर लिखे जाने तक मौजूद थे। एसपी नीरज जादौन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मृतक के पिता रामराज की तहरीर पर विवेचक वरुण कुमार, यूपी 112 के दो पुलिस कर्मियों, किशोरी के परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि वरुण कुमार (उपनिरीक्षक) को निलंबित कर दिया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शाहाबाद कोतवाली के सामने जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed