फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager's body found hanging under suspicious circumstances in Hardoi

Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, दो युवक बहलाकर ले गए थे गाजियाबाद

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
सार

अतरौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Teenager's body found hanging under suspicious circumstances in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में भरावन के अतरौली थाना क्षेत्र के रहरियामऊ में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। रहरियामऊ निवासी शिल्पी (15) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

मां तेजाना का कहना है कि वह सुबह बाजार गई थी। बेटी अपनी दादी रामश्री व बहन के साथ घर में थी। काफी देर तक शिल्पी दिखाई नहीं दी तो दादी ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर चाचा लोकराम को बुलाया। चाचा ने कमरे की खिड़की से झांका तो कमरे में उसका शव लटक रहा था। मृतका के चाचा ने पड़ोस के कमरे की अधबनी दीवार पर चढ़कर कैंची से फंदा काटकर शव नीचे उतारा। जानकारी होने पर वह भी घर आ गई।

विज्ञापन

मृतका की मां ने बताया कि 13 सितंबर को पड़ोस के गांव के दो युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गए थे। बेटी घर से 25 हजार रुपये और जेवर ले गई थी। 16 सितंबर को बेटी ने फोन कर गाजियाबाद में होने की जानकारी दी थी। 17 सितंबर को वह बेटी को घर लेकर आई थी। आरोप है कि युवक नकदी-जेवर लेने के बाद शादी का दबाव बना रहे थे।

19 सितंबर को उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इधर गांव में चर्चा है कि किशोरी को परिजन घर वापस लाने के बाद घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। उस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव लटका दिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि थाने में फरियाद न सुने जाने का आरोप निराधार है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो किशोरी का शव नीचे रखा था। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। इन बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed