{"_id":"62eaa4a81abb416466512e3c","slug":"hardoi-teachers-said-by-protesting-at-dios-office-if-we-are-sick-then-we-should-also-have-cashless-treatment-hardoi-news-knp7110284153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर बोले शिक्षक, बीमार हों, तो हमारा भी हो कैशलेस इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर बोले शिक्षक, बीमार हों, तो हमारा भी हो कैशलेस इलाज
विज्ञापन
हरदोई। अशासकीय माध्यमिक शिक्षकों और पेंशनरों को भी राज्य कर्मियों व राजकीय शिक्षकों की तरह कैशलेस इलाज मिलना चाहिए। बुधवार को ऐसी ही कई मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में धरना किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने धरने में मौजूद शिक्षकों से हक की लड़ाई में एकजुट रहने की अपील की। इसके बाद शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।
माध्यमिक शिक्षकों की मांग है कि उनके वेतन, पेंशन और एनपीएस से संबंधित केंद्र सरकार के शासनादेश को प्रदेश में भी लागू किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
एनपीएस खातों को अपडेट किया जाए। वर्ष 2014 में नियुक्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सामूहिक जीवन बीमा का लाभ दिया जाए।
माधौगंज के नरपति सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षकों की प्रधानाचार्य कक्ष में बंद पंजिकाएं दिलाई जाएं, ताकि उनमें जुलाई माह की वेतन वृद्धि लगाई जा सके।
शहर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक संतोष सिंह का चयन वेतनमान का मामला निस्तारित कराया जाए। धरने में संघ के प्रांतीय मंत्री आशीष कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल, जिलाध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, जिलामंत्री आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे।