{"_id":"609ea3cb8ebc3eadcc668485","slug":"hardoi-si-suspended-for-misbehavior-with-people-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: शादी में लोगों से बदसलूकी पर एसआई निलंबित, बिना मास्क पहने करवा रहे थे कोविड गाइडलाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: शादी में लोगों से बदसलूकी पर एसआई निलंबित, बिना मास्क पहने करवा रहे थे कोविड गाइडलाइन का पालन
Fri, 14 May 2021 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 May 2021 10:12 PM IST
सार
शादी समारोह में बिना मास्क पहने कोविड गाइडलाइन का पालन करवाने पहुंचे दरोगा ने वहां मौजूद लोगों से गालीगालौज करना शुरु कर दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बिना मास्क के दरोगा सनी चौधरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई के सुरसा में नशे की हालत में शादी समारोह में घुसे एसआई ने लोगों से अभद्रता की। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसआई को घेर लिया और हंगामा कर दिया। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया।
सुरसा थाना क्षेत्र में तैनात एसआई सनी चौधरी गुरुवार रात नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ इछनापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंच गए। बिना मास्क लगाए पहुंचे एसआई ने घर के अंदर घुसने के बाद कोविड का अनुपालन न कराए जाने की बात कहते हुए महिलाओं व वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की।
कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी एसआई गालियां देने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इधर शादी में एसआई द्वारा लोगों से बदसलूकी किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी व पुलिस जीप को घेर कर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व शिकायत पर एसपी अनुराग वत्स ने आरोपी एसआई सनी चौधरी को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी है। अन्य केंद्रों के लिए