{"_id":"6342f5ae372c6c1a1a26ec92","slug":"hardoi-patients-suffering-in-ambulance-stuck-in-jam-hardoi-news-knp722392568","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज रहे तड़पते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज रहे तड़पते
विज्ञापन
फोटो-36- जाम में फंसी एम्बुलेन्स
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। रविवार को बस स्टॉप से स्व. कृष्ण गुप्ता के मकान तक करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जिससे मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहे।
कस्बे में आए दिन जाम की यह स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल बताए जा रहे हैं। स्थानीय रामदीन, शिव बालक सहित कई लोगों का कहना है कि बिजली के पोल तिरछे लगे हैं।
वहीं सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। जो कस्बे में जाम का कारण बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि खरीदारी करने आए लोग सड़क पर वाहन लगा देते हैं। इस वजह से भी जाम लग जाता है। जाम की स्थिति निपटने के लिए जिम्मेदार विभाग व पुलिस बेपरवाह बनीं हुई है।