{"_id":"6ae8d6b32bbb17d7170d88f0","slug":"road-quality-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159492-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जांच में सही मिली सड़क की गुणवत्ता, सांसद प्रतिनिधि ने जांच टीम पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जांच में सही मिली सड़क की गुणवत्ता, सांसद प्रतिनिधि ने जांच टीम पर उठाए सवाल
विज्ञापन
फोटो-31-मौके पर जांच टीम से असंतोष जताते मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी
- मिश्रिख सांसद अशोक रावत की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने दो जगहों पर की जांच
- सांसद प्रतिनिधि संतुष्ट नहीं, बोले उच्च स्तरीय जांच कराएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और मिश्रिख सांसद अशोक रावत की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को जांच की। उन्होंने दो मार्गाें के निर्माण में मानकों की अनदेखी कर अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया था। जांच टीम ने मौके पर गुणवत्ता और मानक सही मिलने की बात कही है। इस पर सांसद प्रतिनिधि ने जांच टीम पर ही सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
सांसद अशोक रावत ने बीस मई को मुख्य सचिव से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से रामपुर संपर्क मार्ग से शेखवापुर तक और भेलावां संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए टीएसी से जांच कराने की मांग की थी।
इसी क्रम में लखनऊ के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने मौके पर जांच की। इस टीम में सीतापुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह और अवर अभियंता सुनील कुमार भी शामिल रहे। अधिकारियों ने दो जगहों पर सड़क खोदवाकर देखी। गिट्टी तारकोल के अनुसार, पत्थरों की साइज, ग्रेडिंग और बिछाई गई पर्ताें की जांच की। जांच टीम का दावा है कि मानकों की अनुसार ही काम मिला है। कोई तकनीकी कमी मौके पर नहीं मिली है। जांच टीम के आने की जानकारी पर सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच टीम पर ही सवाालिया निशान लगा दिए। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी दिख रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच दोबारा उच्चस्तरीय अधिकारियों से कराएंगे।