फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Outbreak of fever, four died in six days

Hardoi News: बुखार का बढ़ रहा प्रकोप, छह दिन में चार की मौत

Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Outbreak of fever, four died in six days
हरदोई जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना पांच से छह मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पिछले चार दिनों में छह मरीज दम तोड़ चुके हैं। तीमारदारों की मानें तो अस्पताल में बुखार के मरीजों का इलाज भगवान भरोसे किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले की सीएचसी/पीएचसी में बुखार के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। यहां बुखार के मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था नहीं की गई है। आलम यह है कि पिछले छह दिनों में अस्पताल में भर्ती छह बुखार पीड़ित मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


जिनमें चार अक्तूबर को बेनीगंज के महादेवा गांव निवासी भरोसे (60), छह अक्तूबर को बेनीगंज के रसूलपुर निवासी जयदेव (14), 7 अक्तूबर को अरवल के श्रीमऊ निवासी सोनम के अलावा एक मासूम शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन बुखार से मौतों पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में बुखार के सात मरीज हुए भर्ती
जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में पिछले 24 घंटे सात बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हुए हैं। इन मरीजों में टड़ियावां के सैंती गांव निवासी साक्षी (10), शहर के अशोक नगर निवासी धीरेंद्र (52), टड़ियावां के पेंग निवासी रिंकी (34), बघौली के सारी पुर निवासी चेतराम (65), सुरसा के डिघिया गांव निवासी ज्ञानेंद्र (6), लोनार के सिलवारी निवासी सचिन (डेढ़ माह), धर्म पुरवा निवासी आशीष भर्ती हुए हैं।

डेंगू वार्ड में एक मरीज हुआ भर्ती
मलेरिया और टाइफाइड के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी सूत्रों के मुताबिक रोजाना 30 से 35 डेंगू की जांचें रोज हो रहीं हैं। अब तक 26 के करीब डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शहर के मोहल्ला नघेटा पश्चिमी निवासी निहाल सिंह (35) को डेंगू की पुष्टि होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed