{"_id":"6346efcb14ebb3750c29d8b9","slug":"hardoi-one-arrested-in-ice-vendor-shooting-hardoi-news-knp7229118200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बर्फ विक्रेता गोलीकांड में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बर्फ विक्रेता गोलीकांड में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर बर्फ विक्रेता को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा मिला है।
कस्बे केे मोहल्ला मुरीद खान निवासी रजनीश बर्फ विक्रेता है। कुछ माह पहले उसने पड़ोस के मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय की युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। प्रेम विवाह से युवती के परिजन नाराज थे।
सोमवार की शाम रजनीश बर्फ की वसूली कर रहा था। इसी दौरान युवती के भाई यासीन, युसुफ, सलमान ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ उस पर गोली चला दी थी।
पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने शाहाबाद तिराहे के पास से युसुफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस व खोखा मिला है। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।