फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Notice to the entire staff of CDPO office fifty

हरदोईः सीडीपीओ कार्यालय बावन के पूरे स्टाफ को नोटिस

Tue, 26 Jul 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Notice to the entire staff of CDPO office fifty
हरदोई। बावन ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के पूरे स्टाफ को डीपीओ ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस समूहों को निर्धारित मात्रा में राशन न देने के लिए जारी हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यालय के निरीक्षण के समय डीपीओ बुद्धि मिश्रा को कई अनियमितताएं मिलीं। प्रभारी सीडीपीओ को सामग्री का दुरुपयोग करने के लिए वेतन से वसूली करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि निरीक्षण के समय कार्यालय में प्रभारी सीडीपीओ किरण देवी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार सिंह, ब्लॉक परियोजना सहायक पुष्पा देवी उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सेविका सारिका सिंह के तीन दिन आकस्मिक अवकाश पर होने की बात बताई गई। मुख्य सेविका राजकुमारी का क्षेत्र भ्रमण पर जाना बताया गया।
ब्लॉक समन्वयक मनीष शुक्ला को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधार सत्यापन की ट्रेनिंग देने के लिए सेक्टर बैठक में जाना बताया गया। कार्यालय में आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियां रखी मिलीं।
उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरित किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके लिए प्रभारी सीडीपीओ को पूरे स्टॉक का वितरण तीन दिन में करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि ऐसा नहीं होता है तो इसे सामग्री का दुरुपयोग मानते हुए धनराशि की वसूली की जाएगी। सूखा राशन की आपूर्ति और वितरण पंजिका एवं गोदाम में भंडारित राशन का मिलान किया गया।
पंजिका के अनुसार इस माह में 23 समूह को राशन वितरित नहीं किया गया। इसके अलावा जिन समूहों को राशन दिया गया है उन्हें विभाग से निर्धारित मात्रा में राशन वितरित नहीं किया गया है।

प्रभारी सीडीपीओ और वितरण का काम देख रहे चतुर्थ श्रेणी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। राशन व परियोजना कार्यालय को प्राप्त होने वाली अन्य सामग्रियों के प्राप्ति और वितरण संबंधी अभिलेखों का रख रखाव सही नहीं मिला। उन्होंने पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed