{"_id":"62a9c58da4cba61e6e1f99c0","slug":"hardoi-news-woman-thrashed-out-of-house-case-on-four-hardoi-news-knp702396321","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर घर से निकाला, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटकर घर से निकाला, चार पर केस
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामनगर में ससुरालियों ने पिटाई करके महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके जाकर आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर सांडी पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सैंतियापुर निवासी मुन्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता की शादी पांच वर्ष पूर्व बेहटा गोकुल के ग्राम रामनगर निवासी देवेंद्र के साथ की थी।
उसके दो बच्चे हैं। दामाद शराब पीने का लती है। वह आए दिन नशे की हालत में घर आकर बेटी को मारता है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दामाद ने बेटी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
बेटी ने मायके आकर घटना की जानकारी दी। शनिवार देर रात दामाद देवेंद्र अपने भाई सुरेंद्र, चचेरे भाई आदेश और चचेेरे ससुर फूलचंद्र उसके घर आए।
इन लोगों ने गालियां देते हुए उसे व बेटी को पीटा। इसके बाद धमकी देकर चले गए। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।