{"_id":"625b071052bbf1774d7c8c88","slug":"hardoi-news-woman-gave-birth-to-baby-girl-in-ambulance-hardoi-news-knp691452992","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
हरदोई। प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला का एंबुलेंस में सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया।
सीएचसी पर तैनात ईएमटी चंद्र शेखर ने बताया कि शनिवार की सुबह 7 बजे उन्हें मजहर नगर के गांव से फोन आया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। वह पायलट कुलदीप दिवाकर के साथ 108 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
जहां से आरती पत्नी अभिमन्यु को लेकर वह बेहंदर के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में महिला को दिक्कत बढ़ गई। इसलिए रास्ते में ही एंबुलेंस किनारे करके आशा बहू की मदद से महिला का प्रसव कराया गया।
महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा को बेहंदर सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।