फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Wedding of one lakh, Bengal police took the bride

एक लाख खर्च कर की शादी,दुल्हन ले गई बंगाल पुलिस

Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Wedding of one lakh, Bengal police took the bride
हरियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लाख रुपये खर्च करके दिल्ली से शादी करके लाई नाबालिग दुल्हन को सोमवार को बंगाल पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ कर उसे अपने साथ ले गई। शादी के नाम पर ठगी का शिकार होकर युवक हाथ मलता रह गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी कल्लू (42) खेती करता है। अधिक उम्र होने के चलते उसकी शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिनों पूर्व गांव के एक युवक ने उसकी शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन

कल्लू के मुताबिक युवक ने उसे शादी करानेे वाले दिल्ली के एक एजेंट से फोन पर बात कराई। एजेंट ने उससे एक लाख रुपये खर्च करने पर शादी करने का आश्वासन दिया। वह एजेंट के झांसे में आकर दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर एजेंट ने उससे एक लाख रुपये लेकर बंगाल की एक किशोरी से उसकी शादी करा दी। एक माह पूर्व वह शादी करके दुल्हन को लेकर घर आ गया था। सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ बंगाल पुलिस उसके घर पहुंची।
बंगाल पुलिस ने उससे नाबालिग को अगवा करने की जानकारी दी। बताया कि किशोरी के परिजनों ने बंगाल में अपहरण का मुकदमा लिखाया है। एजेंट के जरिये किशोरी की शादी करके यहां लाने की सूचना उन्हें मिली थी।

पूछताछ के बाद पुलिस नाबालिग दुल्हन को अपने साथ लेकर बंगाल चली गई। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि किशोरी के अपहरण की शिकायत पर बंगाल पुलिस आई थी। किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed