फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The drug addict teacher created a ruckus by tearing the medicolegal register

नशेड़ी शिक्षक ने मेडिकोलीगन रजिस्टर फाड़ा,हंगामा

Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The drug addict teacher created a ruckus by tearing the medicolegal register
हरदोई। नुमाइश चौराहे पर गुरुवार की दोपहर नशे की हालत मेें राहगीरों से अभद्रता करते पकड़े गए सीतापुर के एक निजी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उसे डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए पुलिस कर्मी जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। जहां पर शिक्षक ने हंगामा करते हुए मेडिकोलीगल का रजिस्टर फाड़ दिया। पुलिस उसे किसी तरह शांत कराकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

सीतापुर के बृह्मपुरी कालोनी निवासी दीपक शुक्ला एक निजी स्कूल में शिक्षक है। वह शराब पीने का लती है। गुरुवार की वह फर्रुखाबाद से वापस लौट रहा था। दोपहर में नुमाइश चौराहे पर उतरकर उसने शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में होने पर उसने राहगीरों के साथ अभद्रता कर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुुलिस के सिपाही उसे कोतवाली लेकर गए। जहां से पुलिसकर्मी उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने उसे जिला अस्पताल लेकर गए।

इमरजेंसी कक्ष में पहुंचने पर उसने डॉक्टर के हाथ से मेडिकोलीगल रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। कर्मचारियों के टोकने पर हंगामा शुरु कर दिया। यह देख इमरजेंसी कक्ष के बाहर भीड़ जमा हो गई।
किसी तरह पुलिसकर्मी उसे समझाकर साथ ले गए। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed