{"_id":"62a86987be1abc2eb72a754d","slug":"hardoi-news-teenager-dies-due-to-tractor-collision-hardoi-news-knp7022145183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
फोटो-04- मृतक अली की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
संडीला। अतरौली मार्ग पर सड़क पार कर रहे किशोर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी अली (14) सोमवार की शाम घरेलू सामान लेने निकला था। दुकान पर जाने के लिए वह संडीला-अतरौली मार्ग पार कर रहा था।
इस दौरान इमलियाबाग चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक तीन बहनों में इकलौता था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल वहीद अहमद ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।