फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Police caught two miscreants of Kanpur in the encounter

मुठभेड़ में कानपुर निवासी दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 17 Apr 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Police caught two miscreants of Kanpur in the encounter
फोटो-01- मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों को पकड़ कर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में कानपुर नगर के दो दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान दोनों बदमाश बाइक से भागे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर दबोचा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे बावन चुंगी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शहर की तरफ से बावन की तरफ जाते एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक भगा दी। इस पर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने अपनी कार से दोनों का पीछा किया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक बावन रोड पर पॉलीटेक्निक के पास मझरेहटा गांव को जाने वाले रास्ते पर बेकाबू होकर गिर गई।
इस पर दोनों को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से मुठभेड़ कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने फायरिंग कर दी, दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह गिर गए।
पुलिस ने दोनों को दबोच कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बघौली सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि एक का नाम आदित्य वर्मा निवासी मिलेट्री कैंप थाना जूही तथा दूसरे का नाम दीपक कश्यप निवासी थाना पनकी रतनपुर है।
बताया कि हाल ही में शहर के आवास विकास में हुई चेन स्नेचिंग के अलावा कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली और उन्नाव में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। बताया दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
लखीमपुर में युवती से की थी चेन स्नेचिंग
शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवती की चेन की लूट हुई थी। पुलिस का दावा है कि युवती से लूट की वारदात इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दी थी। इनके पास से लूट की चेन बरामद कर ली गई है।
अखिलेश ने किया था ट्वीट
लखीमपुर खीरी में युवती से हुई लूट के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। इसमें एक फोटो भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि यह भगवा अंगौछा बांधे कौन हैं।

एक पर 15 तो दूसरे पर 17 मुकदमे दर्ज
पुलिस ने मुठभेड़ में जिन बदमाशों को दबोचा है। उनमें आदित्य वर्मा कानपुर के कई थानों में गैंगेस्टर समेत कई धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी दीपक कश्यप निवासी रतनुपर पनकी जनपद कानपुर के खिलाफ कानपुर व प्रयागराज के कई थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed