फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Medicines given to the attendant by taking 100 rupees, the employee suspended

100 रुपये लेकर तीमारदार को दी दवाएं,कर्मचारी निलंबित

Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Medicines given to the attendant by taking 100 rupees, the employee suspended
हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा के लिए मरीजों के साथ वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया। सोमवार को ओपीडी में एक कर्मचारी ने तीमारदार से 100 रुपये लेकर दवाएं दे दी। तीमारदार ने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से कर दी। प्राचार्य ने कर्मचारी को बुलाकर उसे तत्काल निलंबन पत्र थमा दिया।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र के ग्राम छतैया निवासी गोमती (75) पैर दर्द से परेशान हैं। सोमवार सुबह उनका बेटा राम औतार मां को दवा दिलाने के लिए जिला अस्पताल लेकर लाया। रामऔतार के मुताबिक पर्चा बनवाने के बाद वह मां को ओपीडी में 7 नंबर कक्ष में डॉक्टर को दिखाने ले गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने परामर्श देकर पर्चे पर दवाएं लिख दीं। मां को ओपीडी में खड़ा करके वह काउंटर पर पर्चा लेकर पहुंचा। जहां काउंटर पर ट्रामा सेंटर में तैनात कर्मचारी रोहित सिंह खड़ा था। आरोप है कि कर्मचारी ने उससे पर्चा लेकर अच्छी दवाएं दिलाने की बात कहकर रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने 100 रुपये पर्चे में लपेट कर दे दिए। रुपये लेने के बाद कर्मचारी ने उसे काफी मात्रा में दवाएं लाकर दे दीं। कुछ देर बाद उसेे पता चला कि अस्पताल में सारी दवाएं निशुल्क मिलतीं है, उसे रुपये लेकर दवा दी गई है।
इस पर उसने मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाणी गुप्ता से कर दी। प्राचार्य ने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर कर्मचारी को बुलवाकर पूछताछ की।
सही जवाब न देने पर प्राचार्य ने उसे निलंबित कर दिया। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में किसी मरीजों के तीमारदारों के साथ वसूली करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।
आशा कार्यकर्ता को रिश्वत लेते पकड़ा
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं की मरीजों के तीमारदारों से वसूली थम नहीं रही है। सोमवार को एक मरीज को भर्ती कराने के नाम पर एक आशा कार्यकर्ता ने रुपये ठग लिए।
ड्यूटी पर तैनात सुुरक्षाकर्मी पुष्पेंद्र को इसकी जानकारी हुई। सुरक्षाकर्मी ने आशा बहू को रिश्वत लेते पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी ने उसे सख्त हिदायत देकर रुपये वापस कराए।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाणी गुप्ता ने अस्पताल पहुुंचकर पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर तीमारदरों को किसी प्रकार को रुपये न देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed