फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,House of three brothers destroyed by fire

आग से तीन भाइयों के घरों की गृहस्थी खाक

Wed, 15 Jun 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,House of three brothers destroyed by fire
फोटो-24- घर में लगी आग से जला पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
बघौली। थाना क्षेत्र के गोसवां गांव में बुधवार दोपहर तीन घरों में आग लग गई। लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव गोसवा निवासी सुरेश, राम सिंह और राजेंद्र सगे भाई हैं। तीनों के घर अगल-बगल बने हैं। इन घरों के पास ही एक कच्ची कोठरी में भूसा भरा था। बुधवार की दोपहर अचानक इस भूसे में आग गई।
विज्ञापन

लपटों ने पड़ोस में स्थित सुरेश के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर मेें तीनों भाइयों के घर आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगी देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया।
आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तीनों भाइयों की गृहस्थी राख हो चुकी थी।
पीड़ितों के मुताबिक आग से 20 क्विंटल सरसों, 100 क्विंटल गेहूं, 17 किलो पिपरमेंट का तेल और 45 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। एसओ संतोष गंगवार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed