फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

जिले में 15 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। लॉकडाउन के चलते रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद 15 दिन आगे बढ़ा दी गई है। शासन की ओर से अधिकारियों को निर्धारित समय से खरीद शुरू कराने व सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2020 के तहत जनपद में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रस्तावित थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक अप्रैल से छह एजेंसियों के 98 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराई जानी थी। इधर, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान लोगों की अनावश्यक भीड़ न जुटे, इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद शुरू होने की तिथि आगे बढ़ा दी है। शासन ने 1 अप्रैल की जगह अब 15 अप्रैल से खरीद शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अफसरों ने जिम्मेदारों को 15 अप्रैल तक केंद्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने व नियत समय पर केंद्रों पर क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि केंद्रों की सूची स्वीकृत हो चुकी है। शासन के निर्देशों के आधार पर निर्धारित तिथि से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed