फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

690 किलोमीटर साइकिल चलाकर हरदोई पहुंचे सात नौजवान

Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। लॉकडाउन के बीच साइकिल के पैडल पर जोर-आजमाइश करते हुए सात युवा लगभग 690 किलोमीटर का सफर करते हुए गुरुवार दोपहर हरदोई पहुंचे। अभी इनका आगे का 256 किलोमीटर का सफर बाकी है क्योंकि इनकी मंजिल इनका पैतृक शहर सुल्तानपुर है। पिछले आठ दिन से साइकिल चला रहे इन युवाओं को लगभग हर 100 किलोमीटर पर अपनी जांच भी करानी पड़ी तो पहले 24 घंटे भोजन भी नसीब नहीं हुआ। हालांकि आगे के सफर में उन्हें जगह-जगह खाने के लिए मिलता रहा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के रहने वाले राममोहन, भूपेंद्र, अनिल, मंशा, गोपाल, सालिगराम और संतोष पिछले कई माह से पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में काम कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्री में ताला पड़ा तो इनके पास न रहने के लिए कमरा रहा और न ही खाने के लिए कोई पदार्थ। सख्ती देखते हुए साइकिल से ही सबने अपने घर सुल्तानपुर जाने का रुख किया और 26 मार्च को चल पड़े। लुधियाना से हरदोई की दूरी लगभग 690 किलोमीटर है। गुरुवार की दोपहर उक्त सभी हरदोई पहुंचे और आगे का सफर जारी रखा। इन लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर तक जाना है और लगभग ढाई सौ किलोमीटर साइकिल और चलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed