फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Four and a half lakhs were grabbed by doing fake denama, case against three

फर्जी बैनामा कर साढ़े चार लाख हड़पे, तीन पर केस

Wed, 15 Jun 2022 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Four and a half lakhs were grabbed by doing fake denama, case against three
हरदोई। भूमि का फर्जी बैनामा करके एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नानकगंज झाला निवासी राजेश ने न्यायालय मेेें दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिहानी के पुरेला गांव निवासी कुसुमा, हरियावां के भूधरपुरवा निवासी कमलेश, टड़ियावां के खजुुहा निवासी नारायण उर्फ नंदराम ने 16 जून 2021 को शहर स्थित भूमि की अलग-अलग रकबा में रजिस्ट्री उसके नाम की।
विज्ञापन

जब वह भूमि पर कब्जा लेने पहुंचा, तो पता चला कि कुसुमा व नंदराम ने अपना हिस्सा महोलिया शिवपार निवासी शांती के नाम पहले ही बैनामा कर दिया था।
आरोप है कि पूर्व में बैनामा की भूमि का दोबारा उसके नाम फर्जी तरीके से बैनामा करके उससे साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed