फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Five smugglers arrested with 70 kg beef

hardoi news, 70 किलो गोमांस बरामद,पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Five smugglers arrested with 70 kg beef
फोटो-34- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुरा गांव स्थित आम के बाग में चले रहे गोकशी के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 70 किलो गोमांस, अवशेष और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमुरा गांव के बाहर स्थित आम के बाग में गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस टीम ने बाग की घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देख तस्करों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम इंतखाब, कासिम निवासी जमुरा, खालिद निवासी बाड़ी थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर, मशील निवासी मोहम्मदपुर थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर, सूरजपाल निवासी पचपेड़ा थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर बताया। पुलिस को मौके से 70 किलो गोमांस, अवशेष व पशु काटने के उपकरण व साइकिल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आवारा गोवंशों को काट कर मांस व अवशेष आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed