फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Daughters became officers and listened to the complaints of the public

एक दिन की एसपी-एएसपी बनी बेटियां,सुनी शिकायतें

Thu, 26 May 2022 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Daughters became officers and listened to the complaints of the public
फोटो-34- एसपी कार्यालय में फरियाद सुनती 1 दिन की एसपी बनी छात्रा अंजली वर्मा साथ में मौजूद पुलिस अधी? - फोटो : HARDOI
हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की तीन मेधावी बेटियों को एक दिन का एसपी, एएसपी बनाया गया। उन्होंने कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अफसर बनकर बेटियों ने सीख लेकर भविष्य में मुकाम हासिल करने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की इंटरमीडिएट की तीन छात्राओं को एक दिन का पुलिस अफसर बनाया गया। इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली वर्मा को एसपी, जानवी भारद्वाज को एएसपी पूर्वी, अदिति सिंह को एएसपी पश्चिमी बनाया गया।
विज्ञापन

एसपी और एडिशनल एसपी बनी छात्राओं ने कार्यालयों में मारपीट, जमीन विवाद व महिला अपराधों से संबंधित शिकायतें सुनीं। एक दिन की पुलिस अफसर बनी बेटियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बनी अंजली वर्मा ने बताया कि पुलिस अफसर बनकर समस्या सुन निस्तारण करने का अनुभव अच्छा रहा। इससे पुलिस विभाग की कार्यशैली के बारे में जानने सीखने का मौका मिला, साथ ही भविष्य में बेहतर आयाम हासिल करने की प्रेरणा भी मिली है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में छात्राओं को महिला सशक्तीकरण व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। छात्राएं पुलिस के काम करने के तरीकों को समझें, अधिकारों को जाने और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed