{"_id":"62b2fea7b2e12f3b625d3f73","slug":"hardoi-news-cyclist-farmer-dies-due-to-vehicle-collision-hardoi-news-knp703613544","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-16- अस्पताल मे बैठे मृतक किसान के परिजन
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। मंगलवार शाम सब्जी खरीदकर घर जा रहे किसान की साइकिल में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नाऊपुरवा मजरा धोंधी निवासी राम आसरे (48) खेती करता था। मंगलवार शाम वह कस्बे से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों को सड़क के किनारे उसका शव पड़ा मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी व दो बेटे हैं। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।