{"_id":"62bc868af2f4a46016140052","slug":"hardoi-news-borrowing-from-jugaad-system-helpless-4-5-lakh-defaulters-hardoi-news-knp7048438182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ का उधार, सिस्टम लाचार, सवा चार लाख बकायादार !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ का उधार, सिस्टम लाचार, सवा चार लाख बकायादार !
विज्ञापन
फोटो-21- बिजली उपकेंद्र ।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। इसे सिस्टम की लाचारी कहें या फिर जुगाड़ से उधार... कि जिले में पांच लाख 28 हजार बिजली उपभोक्ताओं में 80 फीसदी उपभोक्ता बकायेदार हैं।
इसके बाद भी उनके कनेक्शन नहीं काटे जा पा रहे हैं। क्योंकि 10 हजार से ज्यादा का बकाया होने पर ही कनेक्शन काटे जाने का प्रावधान है। ऐसे में इन बकायेदारों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
वहीं कुछ ऐसे भी बकायेदार हैं, जिन पर अधिक बकाया है लेकिन जैसे ही अभियान चलता है, तो वह कुछ पैसा जमा करने बकाया राशि 10 हजार के आसपास लाकर खुद को सुरक्षित कर लेते हैं।
ऐसे में विभागीय लोग मानते हैं कि जब तक प्रीपेड व्यवस्था या फिर तीन बिल बकाया पर ऑटोमेटिक डिस्कनेशन सिस्टम लागू नहीं होगा तब तक बकाया को लेकर हालात सुधरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
जिले में सदर विद्युत वितरण खंड सहित कुल चार खंड हैं। इन चारों क्षेत्रों मेें करीब सवा पांच लाख बिजली कनेक्शन धारक हैं। इनमें से 4,27,395 कनेक्शनों पर 100 करोड़ से अधिक का बिल बकाया हैं।
ऑनलाइन डाटा सिस्टम से इन्हें समाधान योजना के लिए चयनित किया गया था। बकाया बिलों में सरचार्ज की छूट पाने एवं किस्तों में बिल जमा करने के लिए उन्हें पंजीयन कराने की सुविधा दी गई। जिसकी अंतिम तिथि आज यानि 30 जून है।
बकायेदार उपभोक्ता
क्षेत्र संख्या
प्रथम क्षेत्र 93580
सदर क्षेत्र 95970
संडीला क्षेत्र 109118
शाहाबाद क्षेत्र 128727
कुल - 427395
अब तक 22,986 ने कराया पंजीयन
एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक 4, 27,395 कनेक्शन धारकों में 22,986 उपभोक्ताओं ने ही अपना पंजीकरण कराकर करीब 10 करोड़ का बकाया जमा किया है।
वर्जन
एकमुश्त समाधान योजना में बकाया बिलों को किस्तों में जमा करने एवं सरचार्ज माफी की सुविधा दी गई। इसका लाभ उठाने की अपील बकायेदारों से की गई थी। अगले माह से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलेगा। 10 हजार से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी की गई है। कनेक्शन कटाने के साथ आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता विद्युत